Auraiya News: दहेज में ईको कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
औरैया, अक्टूबर 2 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज में ईको कार की मांग पूरी न होने पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमिलिया गांव निवासी अंजली ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी भीकमपुर निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति और ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में ईको कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का आरोप है कि कई बार समझाने के बाद भी ससुरालीजन मांग पर अड़े रहे और उसे घर से निकाल दिया। इससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति पुष्पेंद्र, ससुर रमेश सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.