औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: अछल्दा। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में करीब दस साल से फरार चल रहे वारंटी को जीआरपी ने बुधवार शाम कस्बे के लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाना बदलकर रह रहा था। मुखबिर की सूचना और सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर टीम उस तक पहुंची। गुरुवार को उसे संबंधित न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अछल्दा थाना क्षेत्र के बघुल्याई निवासी 38 वर्षीय दीप सिंह पुत्र शिवप्रताप सिंह के रूप में हुई है। जीआरपी के अनुसार, उसके खिलाफ जीआरपी इटावा जंक्शन में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद वह लंबे समय से पेश नहीं हो रहा था। पुलिस उ...