औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: अछल्दा विद्युत उपकेंद्र के रुरुगंज फीडर अंतर्गत खरगपुर गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले दस दिनों से फुंका पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर फुंकने के तुरंत बाद इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दी गई थी, लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी इसे बदला नहीं गया। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। रात के समय गांव में अंधेरा छा जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और लोगों को गर्मी के बीच रात गुजारनी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने सहित अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार...