औरैया, अगस्त 9 -- Auraiya News: बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम झबरा निवासी 23 वर्षीय युवक लखनऊ से लापता हो गया। युवक अपने पिता के साथ दवा लेने लखनऊ गया था। वापस लौटते समय आलमबाग में पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक नाराज होकर बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पिता ने बेला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई है। ग्राम झबरा निवासी रामचरन शाक्य सात अगस्त को अपने 23 वर्षीय बेटे रविन्द्र शाक्य को साथ लेकर दवा लेने लखनऊ गए थे। वापस लौटते समय आलमबाग में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: वेद पाठ की शिक्षा लेने निकला 17 वर्षीय छात्र लापता इसके बाद रविन्द्र वहां से बिना बताए चला गया। पिता ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई...