औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सड़क किनारे खड़े दंपति को बाइक से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। फफूंद थाना क्षेत्र के पूरनपुर निवासी राजेश सिंह पुत्र मन्नू सिंह ने तहरीर में बताया कि 16 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह पत्नी रानी देवी के साथ घसारा बंबा स्थित छछूंद पुल के पास खड़े थे। आरोप है कि तभी घसारा निवासी मोनू शर्मा तेज रफ्तार और लापरवाही से स्प्लेंडर बाइक चलाते हुए आया और दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद विक्रमपुर निवासी अखिलेश और अन्य ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी अछल्दा पहुंच...