Auraiya News: दंपति को पीटने में महिला समेत सात पर मुकदमा
औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: नगला राजाराम गांव में दंपति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पति को बचाने पहुंची महिला को भी पीटा गया। गांव निवासी आरती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 10 अक्तूबर की है। गांव के कुछ लोगों ने उनके पति पर हमला कर दिया। पति की चीख-पुकार सुनकर वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर चोट पहुंचाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 12 अक्तूबर को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक बलेंद्र कुमार पांडेय को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.