Auraiya News: थाना परिसर में सूखे पेड़ों से हादसे का खतरा
औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: थाना परिसर के अंदर और बाहर खड़े सूखे पेड़ राहगीरों और पुलिसकर्मियों के लिए खतरा बने हुए हैं। बारिश में भीगने और फिर सूखने से पेड़ों की लकड़ी कमजोर होकर गलने लगी है। इससे डालियां और लकड़ी के टुकड़े टूटकर गिर रहे हैं। तेज हवा चलने पर हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सूखे पेड़ों का निरीक्षण कराकर कटाई-छंटाई कराने की मांग की है। लोगों के मुताबिक थाना परिसर और उसके आसपास दिनभर पुलिसकर्मियों, फरियादियों और राहगीरों का आवागमन रहता है। परिसर में खड़े कुछ सूखे पेड़ों की डालियां काफी कमजोर हो चुकी हैं। हवा चलने पर इनके टूटकर गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई राहगीर या परिसर में मौजूद व्यक्ति इसकी चपेट में आ सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से थाना परिसर के अंदर और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.