Auraiya News: थाना परिसर में सूखे पेड़ों से हादसे का खतरा, टूटकर गिर रहीं डालियां
औरैया, सितम्बर 6 -- Auraiya News: एरवाकटरा, संवाददाता। थाना परिसर के अंदर और बाहर खड़े सूखे पेड़ पुलिसकर्मियों और राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं। बारिश में भीगने और फिर सूखने से पेड़ों की लकड़ी कमजोर होकर गलने लगी है। स्थिति यह है कि पेड़ों से डालियां और लकड़ी के टुकड़े टूटकर गिर रहे हैं। तेज हवा चलने पर इनके गिरने का खतरा और बढ़ जाता है।थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ फरियादियों का दिनभर आना-जाना रहता है। बाहर की ओर भी राहगीरों की आवाजाही होती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सूखे पेड़ों की कई डालियां कमजोर हो चुकी हैं। हवा चलने पर इनके अचानक टूटकर गिरने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में समय रहते इन्हें नहीं हटाया गया तो कोई राहगीर या परिसर में मौजूद व्यक्ति हादसे का शिकार हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से थाना परिसर के अंदर और बाहर खड़े सूखे व जर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.