Auraiya News: थाना दिवस में आईं छह शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण
औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: कोतवाली अजीतमल में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में तहसीलदार अविनाश वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना दिवस में कुल छह शिकायतें आईं। इनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए। गढ़ा आजाद नगर निवासी भगवान जी ने पड़ोसियों पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। बरुआई निवासी नेत्रपाल सिंह ने नामजद लोगों पर अवैध अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। भूरेपुर निवासी सुरेश कुमार ने भी जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायत अधिकारियों के सामने रखी। वहीं बड़ेरा निवासी अमन कुमारी ने गांव की मालती देवी पर उनके और पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.