Auraiya News: त्योहारों से पहले बाजारों और रेलवे स्टेशन पर पुलिस का पैदल गश्त
औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को पुलिस ने प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वॉड और पुलिस बल के साथ सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर और दिबियापुर थाना पुलिस के साथ प्रमुख मार्गों व बाजारों में गश्त किया। त्योहारों पर लोगों की आवाजाही और खरीदारी के लिए जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा। गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई। यह भी पढ़ें- Siwan News त्योहारों पर जामो बाजार की सुरक्षा होगी सख्त, गश्त औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.