Auraiya News: त्योहारों और पीईटी को लेकर जिले में निषेधाज्ञा, 15 नवंबर तक रहेंगी पाबंदियां
औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के साथ प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। आठ अक्तूबर से प्रभावी आदेश 15 नवंबर तक लागू रहेगा। इस अवधि में बिना अनुमति जुलूस, आमसभा, लाउडस्पीकर और ड्रोन के प्रयोग पर रोक रहेगी। सोशल मीडिया पर भी चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि 11 अक्तूबर से नवरात्र एवं दुर्गा पूजा, 20 अक्तूबर को विजयादशमी, आठ नवंबर को दीपावली और 15 नवंबर को छठ पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ 25 व 28 अक्तूबर और एक नवंबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी प्रस्तावित है। इन आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.