औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने यूपी-112 की पीआरवी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हेड कांस्टेबल, होमगार्ड और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जबकि सरकारी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9:45 बजे पीआरवी-9470 पर तैनात कमांडर हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और चालक होमगार्ड शीलू कुमार मजदूरी के भुगतान के विवाद की सूचना पर गांव छछुंद गए थे। कार्रवाई के बाद वे प्रतिवादी रामकिशोर पुत्र शिवनारायण सिंह निवासी गौतला को साथ लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीआरवी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ती...