Auraiya News: तेज रफ्तार कार ने फील्ड ऑफिसर की बाइक में मारी टक्कर, गंभीर हालत में इलाज जारी
औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: भीखेपुर-जुआ मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से निजी कंपनी का फील्ड ऑफिसर गंभीर रूप से घायल हो गया। कई दिनों तक इलाज कराने के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतापगढ़ निवासी पवन त्रिपाठी, जो वर्तमान में औरैया में रहकर एक निजी कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई को वह कंपनी के कार्य से ग्राम शौहरी गढ़िया गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे भीखेपुर-ज्वारी मार्ग पर ककरेया मोड़ के पास सामने से आ रही कार संख्या यूपी-78 ईई-1515 के चालक ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पवन त्रिपाठी के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने कार को मौके पर रोक लिया और एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.