औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: लगातार तेज बारिश से कंचौसी और आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सहार ब्लॉक के ढिकियापुर, पुरवा महिपाल, सुखमपुर और नौगांव समेत कई क्षेत्रों में खेत और रास्ते पानी में डूब गए हैं। कंचौसी में पानी की टंकी के पीछे किसानों के घरों तक बारिश का पानी पहुंच गया है। धान की फसल जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं भाग्यनगर ब्लॉक के बिहारीपुर और सहायपुर में भी घरों में पानी घुसने के साथ सड़कों पर जलभराव हो गया है। कंचौसी में पानी की टंकी के पीछे रहने वाले किसानों के घर चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। घरों के आसपास करीब 100 मीटर तक पानी भरा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। जलभराव के बीच उन्हें जोखिम उठाकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।...