औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर पटरियों की मरम्मत के कारण बुधवार को लगातार तीसरे दिन रेलवे क्रॉसिंग संख्या 13-बी बंद रही। रेलकर्मियों ने पटरियों के बीच सड़क वाले हिस्से को ऊंचा करने का काम तेजी से किया। मरम्मत के चलते ट्रेनों को करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गुजारा गया। रेलकर्मियों के अनुसार शाम छह बजे काम पूरा होने के बाद क्रॉसिंग खोल दी जाएगी। सुरक्षा के लिए फाटक के नीचे अतिरिक्त अवरोधक और लोहे की चेन लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी निकलने की जगह नहीं मिली। एंबुलेंस, कार और बाइक सवारों को खगा का नगला और घसारा ओवरब्रिज से होकर जाना पड़ा। इससे लोगों को तीन से पांच किलोमीटर तक अतिरिक्त सफर करना पड़ा। क्रॉसिंग बंद होने के कारण आसपास यातायात का दबाव ब...