Auraiya News: तीन सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल, दो हायर सेंटर रेफर
औरैया, अक्टूबर 7 -- Auraiya News: क्षेत्र में मंगलवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्गासपुर निवासी 16 वर्षीय सौरभ पुत्र मदन मंगलवार रात बाइक से केक लेने बाबरपुर गया था। वापस लौटते समय चकसत्तापुर के सामने उसकी बाइक की टक्कर अजीतमल निवासी 42 वर्षीय मालती देवी पत्नी अशोक कुमार से हो गई। हादसे में मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि सौरभ को भी चोटें आईं। दोनों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया गया। मालती देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरा हादसा मधुवन होटल के पास हाईवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.