Auraiya News: तीन युवकों की मौत के बाद भी नहीं मिला टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग
औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: बिधूना-एरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास बाइक सवार तीन युवकों की जान लेने वाले अज्ञात वाहन का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे के समय मार्ग से गुजरे वाहनों की पहचान करने में जुटी है। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत के बाद सरायकछवाह में शुक्रवार को भी मातम पसरा रहा। परिजन अब हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक का पता लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बुधवार देर रात सरायकछवाह निवासी 24 वर्षीय छोटे सिंह राजावत, 23 वर्षीय मोनू भदौरिया और 25 वर्षीय हैप्पी राजावत उर्फ शैलेंद्र बिधूना से भोजन करने के बाद एक बाइक से गांव लौट रहे थे। रठगांव के पास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.