औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के नगला वैश्य गांव में मंगलवार सुबह तीन माह पहले विवाह बंधन में बंधी एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चूंकि विवाह को सात वर्ष से कम समय हुआ था, इसलिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई कराई गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, नगला वैश्य गांव निवासी साफिया पत्नी सुरजीत मंगलवार सुबह घर के एक कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर छत के हुक से लटकी मिलीं। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटकी मिलीं। आनन-फानन में उन्हें नीचे उ...