औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: थाना बेला क्षेत्र के गांव ठिपारा निवासी 31 वर्षीय युवक के तीन दिन से लापता होने पर उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पत्नी प्रेमलता ने पुलिस को बताया कि उनके पति श्रीकृष्ण वाथम 18 जुलाई की रात करीब आठ बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने थाना बेला पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।पुलिस के अनुसार लापता युवक का रंग सांवला, कद करीब पांच फीट चार इंच है। घर से निकलते समय उसने नीला लोवर और हल्की लाल टी-शर्ट पहन रखी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। किसी को भी उसके संबंध में जानकारी मिले तो तत्काल थाना पुलिस को सूचित करें।

हिंदी ह...