Auraiya News: तीन दिन से फुंका 400 केवीए ट्रांसफार्मर, मुख्य चौराहे की बिजली ठप
औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगा 400 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से फुंका पड़ा है। इसके चलते मुख्य चौराहे सहित आसपास के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। उमस भरी गर्मी में लगातार बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है, वहीं व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है, अधिकांश घरों के इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और लोगों को रात अंधेरे व उमस के बीच गुजारनी पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य चौराहे पर बिजली न होने से दुकानों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। गर्मी के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.