Auraiya News: तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 60 घरों में पसरा अंधेरा
औरैया, जुलाई 22 -- Auraiya News: अछल्दा विद्युत उपकेंद्र के रुरुगंज फीडर से जुड़े गांव कुसमरा में 100 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से फुंका पड़ा है। इससे गांव के करीब 60 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पहले गांव में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया था। इसके बाद से पूरे मोहल्ले की बिजली गुल है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन अब तक इसे बदलने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, जिससे दिन और रात दोनों समय लोगों का घरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.