Auraiya News: तीन दिन बाद निकली तेज धूप, पारा पांच डिग्री चढ़ा
औरैया, जुलाई 11 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। लगातार तीन दिन तक बादलों और हल्की बारिश के बाद शनिवार को जिले में तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि वास्तविक तापमान 36 डिग्री रहा, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को 41 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। तेज धूप और उमस ने लोगों का दिनभर पसीना छुड़ाए रखा सुबह से ही आसमान लगभग साफ रहा और तेज धूप निकलते ही सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर में धूप इतनी तेज रही कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। बाजारों में दोपहर के समय भीड़ कम रही, जबकि ठंडे पेय, शिकंजी, गन्ने का रस और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कृषि पर प्रभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.