औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत सोमवार को जिले के तीन केंद्रों पर पर्यवेक्षकों और प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें कार्मिकों को सूचनाओं के सही संकलन, अभिलेखों के रखरखाव और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने की जानकारी दी जाएगी। पहले दिन आंकड़ों की शुद्धता और निर्धारित प्रक्रिया के पालन पर जोर दिया गया। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी बृजेश कुमार ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़ों का उपयोग विकास योजनाएं बनाने, संसाधनों के वितरण और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के नियोजन में किया जाता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: जनगणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू इसलिए प्रत्येक क...