Auraiya News: तीन किलोमीटर कच्ची सड़क, पक्के हिस्से में गड्ढों से सफर मुश्किल
औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: सहार ब्लॉक क्षेत्र में बिझाई नहर पुल से जुड़े सुखमपुर-कंचौसी कलेक्ट्री मार्ग की बदहाली से ग्रामीण और राहगीर परेशान हैं। सुखमपुर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से पक्की सड़क जगह-जगह टूट गई। वहीं, ओवरब्रिज से कंचौसी रेलवे स्टेशन तक करीब तीन किलोमीटर मार्ग अब भी कच्चा है। बारिश में पानी और कीचड़ भरने से इस पर आवागमन मुश्किल हो जाता है। कई वर्ष पहले मंडी परिषद ने नहर और रेलवे लाइन के बीच कलेक्ट्री मार्ग का निर्माण कराया था। बिझाई नहर पुल से सुखमपुर रेलवे ओवरब्रिज तक करीब तीन किलोमीटर सड़क पक्की है। ओवरब्रिज से कंचौसी रेलवे स्टेशन स्थित बिजलीघर तक लगभग तीन किलोमीटर हिस्से का अब तक पक्कीकरण नहीं कराया गया। इस मार्ग से कंचौसी बाजार, पुरवा महिपाल, सुखमपुर, मड़ैया सुमेरपुर, घसापुरवा और ढिकियाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.