औरैया, सितम्बर 18 -- Auraiya News: अयाना, संवाददाता। तिवारी मार्केट में गणपति महोत्सव के तहत शुक्रवार को गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना और आरती की गई। पंडित विष्णु मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान रघु मिश्रा, सिल्लू, मोनू सविता, दीपक सविता, कन्हैया मिश्रा, राजू गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सत्यनारायण दुबे और रामजी त्रिपाठी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गणेश उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Bareily News: गजानन की आराधना कर मांगी समृद्धि, पंडालों में हुई सत्यनारायण की कथा यह भी पढ़ें- Meerut News: श्री गणेश उत्सव...