Auraiya News: तिलक महाविद्यालय में काली पट्टी बांधकर पढ़ाया, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: तिलक महाविद्यालय के शिक्षकों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कक्षाएं लीं और 30 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। फुपुक्टा के आह्वान पर कूटा की महाविद्यालय इकाई ने सरकार से लंबित मांगें पूरी करने की मांग उठाई। शिक्षकों ने बताया कि दो नवंबर से शुरू हुआ विरोध चार नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान शिक्षक काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे। पांच नवंबर को जिलेवार जिलाधिकारियों को ज्ञापन देने का कार्यक्रम है। औरैया में शिक्षक जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रदर्शन में कूटा के जिला मंत्री डॉ. अमित कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ. सुयश शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश वीर सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. जय सिंह, डॉ. अनुपम बिरला और हिमांशु मिश्रा समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.