Auraiya News: तिलक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
औरैया, जुलाई 9 -- Auraiya News: तिलक इंटर कॉलेज में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एनडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विभिन्न आपदाओं के दौरान बचाव, राहत और प्राथमिक इलाज की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में आग, बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही प्राथमिक इलाज और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर रूपेश कुमार, आपदा विशेषज्ञ दीपक कुमार, एएसआई रमाकांत पांडेय एवं उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव तकनीकों तथा जान-माल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.