औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच बुधवार को रुरुगंज कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय रुरुगंज प्रथम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों के देशभक्ति के नारों से कस्बे का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। विद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासन के साथ हिस्सा लिया। बच्चे भारत माता की जय सहित देशभक्ति के नारे लगाते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरे। रास्ते में लोगों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। खंड शिक्षा अधिकारी अल्केश कुमार सक्लेचा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों में बचपन से ही देशभक्ति, अनुशासन और राष...