Auraiya News: तालाब का पानी गलियों में भरा, घरों से निकलना मुश्किल
औरैया, अगस्त 30 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत अटसू के विद्यानगर वार्ड नौ स्थित चावरपुर गांव में तालाब का पानी गलियों में भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रास्ता नीचा होने के कारण तालाब का पानी गलियों में आकर जमा हो रहा है। इससे लोगों को घरों से निकलने के लिए पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक लंबे समय तक पानी जमा रहने से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। पशुओं को बाहर निकालने और रोजमर्रा के काम से आने-जाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव के कारण सांप और अन्य जहरीले जीवों के घरों में घुसने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीण गिरजा देवी, शिव दुलारी, शिव कुमार राजपूत, सुशील कुमार और इंद्रेश कुमार का कहना है कि गांव की सड़क काफी नीची है। तालाब का जलस्तर बढ़ते ही पानी रास्ते पर आ जाता है और निकासी नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.