Auraiya News: तालाबों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जे हटाकर खाली कराई सरकारी जमीन
औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल क्षेत्र में सार्वजनिक तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी सुशांक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सूर्यनगर और आंबेडकर नगर स्थित तालाबों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अस्थायी निर्माण और अतिक्रमण हटाए गए। अभियान में तहसीलदार अविनाश कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार, राजस्व विभाग, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही।
कार्रवाई का उद्देश्य अधिकारियों ने बताया कि तालाबों पर अतिक्रमण के कारण जल संरक्षण प्रभावित हो रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.