Auraiya News: तालाबों पर कब्जा करने वालों को खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
औरैया, सितम्बर 2 -- Auraiya News: नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल क्षेत्र में तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर उनका मूल स्वरूप लौटाने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने एसडीएम, तहसीलदार और नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ सात तालाबों का निरीक्षण किया। तालाबों में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। तालाब की जमीन पर स्थायी कब्जा करने वालों से छज्जे, दीवार और चबूतरे आदि स्वयं हटाने को कहा गया। एडीएम ने अंबेडकर नगर, राजीव नगर, गांधीनगर और आजाद नगर समेत अलग-अलग मोहल्लों में स्थित सात तालाबों की स्थिति देखी। इस दौरान तालाबों की जमीन और उस पर हुए अतिक्रमण की भी जानकारी ली। नगर पंचायत की ओर से तालाबों के आसपास विकसित किए गए पार्क और अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.