Auraiya News: तहसील परिसर में स्टाम्प वेंडर से 2.63 लाख रुपये से भरा झोला झपटा, लोगों ने दौड़ाकर किशोर को दबोचा
औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: तहसील परिसर में मंगलवार दोपहर एक स्टाम्प वेंडर से 2.63 लाख रुपये से भरा झोला झपटकर भाग रहे एक किशोर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर को कोतवाली ले गई और उससे पूछताछ शुरू कर दी। घटना से तहसील परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोहिया नगर निवासी स्टाम्प वेंडर अशोक कुमार मंगलवार दोपहर करीब 2.63 लाख रुपये झोले में रखकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। इसी दौरान तहसील परिसर में एक किशोर अचानक उनके हाथ से रुपयों से भरा झोला छीनकर तहसील गेट की ओर भागने लगा। घटना से घबराए स्टाम्प वेंडर ने शोर मचाया तो तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने किशोर का पीछा कर तहसील गेट के पास उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धमकी देकर किशोर से हड़प लिए आभूषण इसके बाद उसे पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.