Auraiya News: तमंचा और दो कारतूस के साथ गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार
औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भाऊपुर अंडरपास के पास से 33 वर्षीय युवक को अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर, हत्या के प्रयास, अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम में एक और मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पुलिस टीम भाऊपुर अंडरपास के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 12 बोर का अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान दिबियापुर थाना क्षेत्र के भियापुर ककोर निवासी 33 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक लवकुश का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में अपहरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.