Auraiya News: ततैया के काटते ही अनियंत्रित कार खेत में पलटी, मां और दो बच्चों समेत चार बचे
औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: बझेरा गांव के पास शनिवार को चालक के गाल पर अचानक ततैया के काटने से अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। कार में चालक के साथ उसकी मां और दो छोटे बच्चे सवार थे। हादसे में सभी सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। फफूंद के गोविंद नगर निवासी विवेक राजपूत पुत्र राजेश कुमार अपनी मां उषा देवी और दो छोटे बच्चों के साथ वैगनआर कार से बिधूना स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। बझेरा गांव के पास चलती कार में एक ततैया ने विवेक के गाल पर काट लिया। अचानक तेज दर्द होने से उनका कार से नियंत्रण हट गया। कार सड़क किनारे उतरकर खेत में पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे के बाद विवेक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का शीशा तोड़कर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। इसके बाद मां और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.