औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: नगरिया रोड स्थित हजरत सैय्यद मुहब्बत शाह बाबा की दरगाह पर 43वें तीन दिवसीय उर्स का आगाज तकरीरों के साथ हुआ। पहले दिन दूर-दराज से पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी देकर अकीदत पेश की। उलमा ने तकरीरों में दीनी विचार रखे। उर्स में 26 और 27 अक्टूबर को सूफियाना कव्वाली की महफिल सजेगी। तकरीरी कार्यक्रम में फर्रुखाबाद से आए मौलाना अब्दुल मोईद मिस्बाही, छिबरामऊ के मौलाना मुकीम रजा चिश्ती, बरेली शरीफ के मौलाना दानिश रजा, मौलाना जावेद हस्सानी और रामपुर के हाफिज शमीम ने तकरीर की। अकीदतमंदों ने उलमा के विचार सुने। मौलाना मुस्तकीम अहमद अछल्दा, मौलाना फरीद अहमद पुराना अछल्दा, मौलाना खतीबो इमाम छछूंद और मौलाना नायाब अहमद चिश्ती नगरिया ने भी विचार रखे। दरगाह परिसर में अकीदतमंदों की आवाजाही बनी रही। उर्स कमेटी के अध्यक...