Auraiya News: तकनीकी खराबी से डेढ़ घंटे बंद रही कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग
औरैया, सितम्बर 3 -- Auraiya News: कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग में गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी आने से करीब डेढ़ घंटे तक सड़क यातायात बाधित रहा। एक तरफ का गेट नहीं खुलने से क्रॉसिंग बंद रही और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्कूली समेत कई वाहनों को पांच से दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर दूसरे रास्तों से निकलना पड़ा। सुबह आठ बजे के बाद खराबी दूर होने पर क्रॉसिंग खोली जा सकी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रेनों के आवागमन के लिए क्रॉसिंग बंद की गई थी। ट्रेन गुजरने के बाद कर्मचारियों ने क्रॉसिंग खोलने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण एक तरफ का गेट नहीं खुल सका। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मरम्मत के लिए 25 मिनट बंद रहा रेलवे फाटक, लगा जाम कई बार प्रयास के बाद भी गेट नहीं खुला तो सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.