Auraiya News: ढोलक की थाप पर गूंजे सोहर, गर्भवती की हुई गोदभराई
औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को रंगोली से सजाया गया। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर सोहर गाकर खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में गर्भवती ज्योति राजपूत की गोदभराई की रस्म पारंपरिक तरीके से पूरी की गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर गर्भवती को स्वस्थ प्रसव और नवजात के सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सोहर और अन्य गीतों से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। इसके बाद गंगा देवी के नाती चिराग का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। उसे पहली बार अन्न के रूप में खीर खिलाई गई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्र पर गूँजा सोहर, गर्भवतियों की हुई गोद भराई कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विपिन कुमारी, नीरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.