Auraiya News: ढिकियापुर में अनियमित जलापूर्ति से ग्रामीण परेशान
औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: सहार ब्लॉक के ढिकियापुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरीश सिकरवार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया गया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित टंकी से ग्रामीणों के घरों तक पेयजल पहुंचाया जाता है। पिछले कुछ समय से जलापूर्ति अनियमित होने के कारण लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जल जीवन मिशन फेल, पांच करोड़ की परियोजना बनी शोपीस आरोप है कि समस्या को लेकर जल निगम के संबंधित अधिकारियों से कई बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.