औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: दिबियापुर रेलवे में तैनात एक रेलकर्मी की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों ने प्राथमिक सहायता दी, लेकिन कुछ देर बाद हालत फिर खराब होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से रेलवे कर्मचारियों और परिजनों में शोक व्याप्त है। दिबियापुर के बीरपुर निवासी 55 वर्षीय विजय सिंह रेलवे में ग्रुप-डी के तहत हेल्पर पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार वह रविवार सुबह करीब छह बजे ड्यूटी पर पहुंचे थे। सुबह लगभग 11:30 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी कर्मचारी सुधीप ने उन्हें पानी की पट्टी रखकर राहत देने का प्रयास किया, जिसके बाद कुछ देर के लिए उनकी हालत सामान्य हुई। दोपहर करीब एक बजे ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। इस पर उन्होंने अपने बेटे मोहित को फोन कर...