औरैया, जुलाई 16 -- Auraiya News: फफूंद। नगर के चमनगंज तिराहे स्थित स्वर्गीय डॉ. कपिल गुप्ता के अस्पताल में गुरुवार को उनकी पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी चौधरी और डॉ. महेश ने 132 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा निशुल्क दवाएं वितरित कीं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनवर कुरैशी, राघव मिश्रा सहित अन्य लोगों ने डॉ. कपिल गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके चिकित्सा एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...