Auraiya News: डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले, एलाइजा जांच में नहीं हुई पुष्टि
औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: बारिश के बीच जिले के गांव-गांव में जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बुखार के मरीज बढ़ने से लोगों में डेंगू को लेकर डर का माहौल है। जांच में पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। हालांकि एलाइजा जांच में किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग बुखार के मरीजों पर नजर रख रहा है और संदिग्ध मरीजों की जांच करा रहा है। लोगों से घर और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की गई है। मौसम में बदलाव और गांवों समेत कई जगह जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। कई इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों को डेंगू फैलने का डर सता रहा है। अस्पतालों में बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.