Auraiya News: डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत में चालक पर रिपोर्ट
औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: पिपरौली शिव-बेला रोड पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के पिता ने डीसीएम चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मल्हौसी निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस को बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा अमित कुमार 28 अगस्त की रात करीब 10 बजे रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहा था। पिपरौली शिव-बेला रोड स्थित विद्यालय के पास वह बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिए रुका था। इसके बाद सड़क किनारे अपनी बाइक के पास जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम ने अमित को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि चालक डीसीएम को लापरवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.