औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: उमरैन। कस्बे में किशनी रोड पर रविवार दोपहर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार आर्यन और हरिओम घायल हो गए। आर्यन की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...