Auraiya News: डीएम ने परखी बच्चों की पढ़ाई, मिनी स्टेडियम का निर्माण तेज करने के निर्देश
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: डीएम ने सोमवार को भाग्यनगर ब्लॉक की कंचौसी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, पंचायत सचिवालय में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी और मोहनपुर गांव के पास निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने पहले कंचौसी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की और विषयों से संबंधित सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक स्थिति परखी। विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था और बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Amroha News: अमरोहा की 103 डिजिटल लाइब्रेरियों की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.