Auraiya News: डीएफओ कार्यालय परिसर में पीपल-बरगद पर चला आरा, लोगों का विरोध
औरैया, अक्टूबर 7 -- Auraiya News: जिला वन अधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार को वर्षों पुराने हरे पीपल और बरगद के पेड़ों पर आरा चला दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ों की कटाई का विरोध शुरू कर दिया। लोगों के विरोध के बाद ठेकेदार को कटाई रोककर अपना सामान समेटना पड़ा। वहीं, ठेकेदार ने डीएफओ और वन दरोगा के कहने पर पेड़ काटने का दावा किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिसर में लगे पीपल और बरगद के पेड़ वर्षों पुराने और करीब 20 से 25 फीट ऊंचे थे। लोगों ने दावा किया कि इन पेड़ों को उन्होंने लगाया था और नियमित पानी देकर उनकी देखभाल की थी। बुधवार को पेड़ों की कटाई शुरू होने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग वन विभाग कार्यालय पहुंच गए। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम अवस्थी ने मौके पर मौजूद ठेकेदार से पेड़ काटने की अनुमति के सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.