Auraiya News: डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलटा, मामी-भांजे समेत तीन घायल
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर में सोमवार को हाईवे से सर्विस रोड पर उतरते समय तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ऑटो सवार मामी-भांजे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के मकना गांव निवासी 50 वर्षीय हरीराम अपनी 40 वर्षीय मामी पुष्पा पत्नी नरेंद्र सिंह के साथ लखना-बकेवर से ऑटो में बैठकर औरैया आ रहे थे। ऑटो में दयालपुर निवासी 36 वर्षीय अनिल पुत्र भारत सिंह भी मुरादगंज से सवार हुए थे। करमपुर के पास हाईवे से सर्विस रोड पर उतरते ही चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा। ऑटो डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने ऑटो में फंसे लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.