Auraiya News: डंडे से पिता की हत्या कर भागा बेटा गिरफ्तार
औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: राजाराम नगरिया गांव में डंडे से हमला कर बुजुर्ग पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे बाऊखेड़ा मोड़ के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया। राजाराम नगरिया गांव निवासी 75 वर्षीय कंचन सिंह पर सोमवार को उनके बेटे आजाद ने कथित रूप से डंडे से हमला कर दिया था। सिर पर गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई थी। पिता की हत्या की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। सूचना मिलने पर ऐरवाकटरा थाना पुलिस गांव पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिवार और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई थी। वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.