Auraiya News: ट्रैक दुरुस्तीकरण से दिनभर बंद रही कंचौसी क्रॉसिंग, वाहनों को 10 किमी घूमकर निकलना पड़ा
औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: डीएफसी रेलवे ट्रैक पर दुरुस्तीकरण कार्य के चलते बुधवार को कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पूरे दिन बंद रही। इससे कानपुर देहात और औरैया के बीच आने-जाने वाले वाहन चालकों को करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। रेल पथ विभाग की टीम ने सुबह से देर शाम तक ट्रैक मरम्मत का कार्य किया, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ भी मौके पर तैनात रही। सुबह करीब सात बजे से रेलवे ट्रैक पर स्लीपर और पटरियों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। डीएफसी रेल मार्ग पर ट्रैक को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया। मरम्मत के दौरान मालगाड़ियों को 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कॉशन पर निकाला गया। इसके लिए ट्रैक पर कॉशन बोर्ड भी लगाए गए थे। कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग से कानपुर देहात के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.