Auraiya News: ट्रैक्टर हटाने के विवाद में पकड़े गए दो आरोपितों को 14 दिन की जेल
औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के पचदेवरा गांव में रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से पकड़े गए एक-एक आरोपित के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। सोमवार को दोनों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। वहीं, दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज मुकदमों में पुलिस जांच कर रही है। पचदेवरा गांव में रविवार को रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंजिश को लेकर युवक की पिटाई मारपीट में एक पक्ष से सुरेश सिंह यादव और दूसरे पक्ष से तेजप्रताप घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी अजीतमल भेजा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.