Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: दरबटपुर से साफर जा रहे बाइक सवार दंपती को बुधवार सुबह अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पीआरवी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां से पति को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। औरैया क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी शिवभान सिंह बुधवार को अपनी पत्नी इला देवी के साथ बाइक से दरबटपुर आए थे। सुबह करीब 11 बजे दोनों दरबटपुर से साफर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवभान की हालत गंभीर देखकर उन्हें सैफई मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.